लखनऊ
पुलिस ने पकड़ा लुटेरी महिला गैंग।
उत्तर प्रदेश
लखनऊ पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी गैंग को पकड़ा है। जिस गैंग को महिलाएं चला रही थी। ये महिलाएं लखनऊ के इलाके गोमती नगर में सवारी बनकर ई-रिक्शा में सवार होकर जाने वाली महिलाओं से लूटपाट करती थीं। गिरफ्तार गैंग की महिलाओं के पास से तीन सोने की चेन, एक माला और 13 हजार रुपये नकद बरामद हुए है । गिरफ्तार महिलाओं की पहचान ज्योति (जनपद चंदौली), माला (जनपद चंदौली), अर्चना (जनपद चंदौली), लक्ष्मी (जनपद मऊ), नीतू (जनपद चंदौली) और वंदना (जनपद गाजीपुर) के रूप में हुई है।





