सम्भल जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति जारी,डीएपी की 31 ट्रकें गुन्नौर पहुँचे!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

कल सम्भल एवं चन्दौसी तहसील में भेजी जाएंगी एनपीके की 50 ट्रक, अब तक जनपद में 40,834 मीट्रिक टन उर्वरक का हुआ वितरण!
सम्भल जिलामुख्यालय पर आज 04 नवम्बर को
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जिले के किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि आज गुन्नौर तहसील में डीएपी उर्वरक की 31 ट्रक पहुंची हैं। यह उर्वरक समितियों (पैक्स) पर भेजी जाएंगी, जिससे किसानों को नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।उन्होंने बताया कि कल एनपीके उर्वरक की 50 ट्रक सम्भल एवं चन्दौसी तहसील की समितियों (पैक्स) पर प्रेषित की जाएंगी। इससे संबंधित क्षेत्रों के किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।जिला कृषि अधिकारी के अनुसार जिले में अब तक 27,406 मीट्रिक टन एनपीके तथा 13,428 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। जिले में उर्वरक की आपूर्ति एवं वितरण की व्यवस्था निरंतर जारी है।जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा ने समस्त कृषक भाइयों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित समितियों से निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक प्राप्त करें। किसान भाई अनावश्यक रूप से उर्वरक का भंडारण न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
