बबराला /सम्भल
Trending

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत,दूसरा घायल बीती रात गांव ईटऊआ पर हुआ हादसा

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर ईटऊआ गांव के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में लेखपाल के मुंशी राजेश कुमार (27 वर्ष) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अभिषेक (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।

राजेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला चतुर्भानपुर थे।वह तहसील गुन्नौर में लेखपाल के मुंशी के रूप में काम करते थे।

रात तहसील का काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

दूसरी बाइक पर गुन्नौर के टंकी मोहल्ला निवासी अभिषेक पुत्र कैलाश सवार थे। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए।गुन्नौर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

 

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए राजेश

 

बबराला राजेश के परिवार में पत्नी सर्वेश, 6 वर्ष का बेटा मोहित और 4 वर्ष की बेटी मोनिका हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक लेखपाल के मुंशी के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!