दातागंज (बदायूं)
Trending
श्री रामचंद्र मैमोरियल इंटर कॉलेज में अर्ध्दवार्षिक परीक्षाएं शुरू, शिक्षकों ने संभाली परीक्षा व्यवस्था
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज (बदायूं)। श्री रामचंद्र मैमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक की अर्ध्दवार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हो गया है। परीक्षा के दौरान विद्यालय में अनुशासन एवं सुचारु व्यवस्था देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में प्रतिभाग किया।
परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक शशांक मिश्रा ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान परीक्षा इंचार्ज जुल्फिकार हुसैन, हुकुम सिंह, कुमार पाल, परीक्षा सहायक बिजनेस कुमार, गजेंद्र सिंह, अभिनव सक्सेना, प्रेमलता, निष्ठा, राकेश कुमार सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

