दातागंज (बदायूं)
राजस्व विभाग द्वारा किसान दो बीघा से अधिक भूमि कराई कब्जामुक्त
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज – बदायूँ जिले की दातागंज तहसील के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव पस्तौर खालसा में दो बीघा पांच बिस्वा जमीन को आज राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया। इस भूमि पर कई वर्षों से अवैध कब्जा था।
आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष नया भाषण लंबे समय से इस जमीन पर ईंटें पाटने का काम कर रहे थे। यह जमीन नवाब हसन के भट्टे के पास स्थित है।
इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए तौलद्दीन नामक व्यक्ति ने राजस्व विभाग में ठिया बंदी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद, एसडीएम के आदेश पर आज भूमि की पैमाइश की गई।
पैमाइश के दौरान जमीन पर पक्के ठिये लगाए गए, जिससे भूमि की सीमाएं स्पष्ट हो गईं और उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया



