बबराला /सम्भल
Trending
बबराला में काली अखाड़ा व झांकियां निकाली गयी
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर के रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति झांकियां व काली अखाड़ा निकाला गया। विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।कलाकारों नें नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।काली अखाड़े में कई कालिया निकलीं।नगर के लोगों ने काली से अपने प्रतिष्ठानों पर नारियल गोले कटवाये।सभी ने माँ काली के जयकारे लगाये।झांकियों ने स्टेशन रोड,रेलवे रोड,इंद्रा चोक आदि में भ्रमण किया।झाकियों के साथ पुलिस व्यवस्था मुस्तेद रही।



