अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला शिविर चित्रकला प्रदर्शनी एवं नृत्य आयोजन प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम ममता का बेहतर प्रदर्शन
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला शिविर चित्रकला प्रदर्शनी एवं नृत्य आयोजन
प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम ममता का बेहतर प्रदर्शन
बबराला डी ए बी यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब के संयुक्त तत्वाधान में कलाकार संग पंजाब रजिस्टर्ड अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में रंगो उत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश हुआ। कार्यक्रम में भारत के चयनित कलाकारों को एवं रसिया के चयनित कलाकारों को आमंत्रित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के बबराला से डॉक्टर ममता राजपूत को अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया। इस कार्यशाला शिविर में ममता राजपूत ने मिशन शक्ति से अंतर्गत देवी माता की एक कलाकृति का सृजन किया।जिसकी सरहाना पंजाब के प्रत्येक कलाकारों एवं आए हुए अतिथियों द्वारा की गई एवं पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य कला गिद्दा का प्रदर्शन भी मंच पर आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की लोक कला की नृत्य की प्रस्तुति डॉक्टर ममता राजपूत के द्वारा दी गई। जिसमें भगवान राम के आगमन पर एक नृत्य की प्रस्तुति हुई जिसकी सराहना ऑडिटोरियम में आए हुए सभी अतिथि और मुख्य अतिथियों ने की नृत्य के साथ चित्रकला का तालमेल एवं डांडिया नृत्य की प्रस्तुति भी हुई जिसमें रसिया कलाकार एवं भारत के सभी कलाकार झूम उठे उत्तर प्रदेश और पंजाब की कलाओं का भी आदान-प्रदान हुआ इस कार्यक्रम में भारत के प्रत्येक राज्य से कलाकार को चिन्हित किया गया। सभी कलाकारों ने अपनी अपनी कलाकृतियों का सृजन किया। जिसमें यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रोफेसर डॉ मनोज के द्वारा एवं कलाकार संघ पंजाब के अध्यक्ष हरीश वर्मा के द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ ममता राजपूत के प्रदर्शन की सराहना हुई।नगर आगमन पर उनको सबने बधाई दी।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला सम्भल



