प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित आरोपी को अवैध तमंचे व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित आरोपी को अवैध तमंचे व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।
वजीरगंज – बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन व एसपी ग्रामीण एवं सीओ बिसौली के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम प्रशासक उदयपुर – इस्लामुद्दीन पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त शमशाद को बगरैन चौराहे से कच्चे रास्ते के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस जिन्दा और मोटरसाइकिल बरामद हुई। अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों राशिद, हामिद, बल्लू, समेराज आदि के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते इस्लामुद्दीन को जान से मारने की नीयत से गोली मारी गयी ।
थाना पुलिस द्वारा दिनांक 16.10.2026 को शमशाद के अन्य चार साथियों राशिद, हामिद, बल्लू, समेराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी शमशाद को उच्च न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया।

