वजीरगंज (बदायूं)
Trending

वजीरगंज क्षेत्र में समूह सखी को लंबे समय से मानदेय नहीं, मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा भी नहीं कामकाज में हो रही परेशानी

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज। ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र में समूह सखी को लंबे समय से मानदेय नहीं, मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा भी नहीं कामकाज में हो रही परेशानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ भुगतान। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह सखियों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समूह सखियों का आरोप है कि जिम्मेदारी के अनुसार कार्य करने के बावजूद समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। समूह सखियों के मुताबिक, उन्हें विभागीय कार्यों के लिए न तो मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया है और न ही इंटरनेट की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसे में ऑनलाइन कार्य और जरूरी सूचनाएं भेजने में उन्हें अपने निजी मोबाइल और इंटरनेट का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे काम करने में अतिरिक्त परेशानी के साथ खर्च भी उठाना पड़ रहा है। समूह सखियों का कहना है कि मानदेय भुगतान को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया। इससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है।समूह सखियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने के साथ ही कार्य के लिए आवश्यक मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!