गवाॅं (सम्भल) गवाॅं में आज भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के 9 वें दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रजनीश अग्रवाल व उनकी पत्नी रितु अग्रवाल ने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी से सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।


