बबराला /सम्भल
Trending

बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने रौंदा एक अन्य व्यक्ति सहित पिता पुत्र हुए घायल

संभल से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बाइक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर

टक्कर में तीन लोग घायल बबराला बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसमें पिता पुत्र के साथ एक अन्य भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी देवेंद्र पुत्र सुआपाल, सुआपाल पुत्र राम पाल व दिनेश पुत्र अमर सिंह बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। तभी जुनावई पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसमें पिता पुत्र सहित दिनेश भी घायल हो गए।उनको पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए।उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!