चोर खेत से दो पंप सेट चोरी कर चंपत खेत स्वामियों ने कोतवाली में दी तहरीर
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला चोरों ने बीती रात दो खेतों से दो पंप सेट चोरी कर लिये।खेत स्वामियों ने घटना की तहरीर गुन्नौर कोतवाली में दी है।
बीती रात सत्यवीर पुत्र बलवीर निवासी मोहल्ला मासूम अली थाना गुन्नौर और कुमरपाल पुत्र भोले निवासी मोहल्ला अस्पताल थाना गुन्नौर के खेत मे दो पंप सेट लगे हुए थे। रात को अज्ञात चोरों द्वारा खेत से पंप सेट चोरी कर लिए गए। जब वह खेत पर पहुँचे तो पंप सेट वहाँ से गायब मिले।उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन पंप सेट का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना के कारण खेत स्वामियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।खेत स्वामियों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी हुए पंप सेट को बरामद करने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट



