आसफपुर (बदायूं)
Trending

एम एल सी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ , कुल मतदान 73 प्रतिशत जिसमें 78 पुरुष व 19 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की चौकसी में एम एल सी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें कुल 133 मतों में से 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।

इस दौरान 78 पुरुष व 19 महिला मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला किया है ।

इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर हरी सिंह ढिल्लों , समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर व निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर राजेंद्र कुमार गंगवार , डॉक्टर सुनीत गिरि व विमलेंद्र शर्मा इस चुनावी मैदान में आये ।

इस चुनावी प्रकिया में भाजपा प्रत्याशी की ओर से अभिकर्ता योगेश कुमार शर्मा , सपा की ओर से एडवोकेट सुरेन्द्र पाल सिंह यादव , सुरेन्द्र सागर , सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार गोस्वामी व खजाना देवी सहित राहुल यादव , सतीश प्रेमी , रोहितास मीना , रजनीश पाठक , आस मोहम्मद व अमित मथुरिया , भूपेंद्र दिवाकर मौजूद रहे ।

भापजा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लों की ओर से ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , एडवोकेट अजय कुमार पाराशरी , राकेश दीक्षित , विजय शर्मा ,योगेश शर्मा , रवि कुमार शर्मा , देवेंद्र पाठक व निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर राजेंद्र गंगवार की ओर से सचिन यादव ने पुरजोर पहल की ।

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना फ़ैजगंज बेहटा के थाना अध्यक्ष कपिल कुमार व स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान व उप निरीक्षक जगवीर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!