गुन्नौर (संभल)
Trending

गुन्नौर तहसील के गंगा किनारे के गांव में तेंदुए का आतंक गंगावास में नीलगाय का शिकार करते दिखा

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव गंगावास के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को अपना शिकार बना लिया।रात को वन विभाग टीम ने मरी नीलगाय व घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गंगावास के तीन नंवर बांध के किनारे खेत में जुताई कर रहे किसानों ने तेंदुए को नीलगाय खाते देखा तो यह घबरा गये और गांव की ओर दौड़ पडे। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से अधिक समय से तेंदुआ गंगा किनारे के गांवों में देखा जा रहा है।उसको पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाये गये लेकिन वह उसमें नहीं फंसा।यह सबसे पहले ईसमपुर डांडा में एक छत पर बैठा दिख था।वन विभाग ने वहां पिंजरा भी लगाया गया।लेकिन वह उसमें नहीं फंसा।उसके बाद गांव गंगावास में देखा गया।गांव में पिंजरा भी लगाया गया।वह एक बछड़े को भी निवाला बना चुका है। फिर मंगलवार की रात बबराला थाना क्षेत्र के नगलिया काजी व मेहुआ हसनगंज के पास सड़क पार करते हुए भी दिखाई दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों व सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में भय बना हुआ है।तेंदुए के जानवरों पर आक्रमण से लोगों को अपने ऊपर खेत में छुपे होने से हमला करने की दहशत है।ग्रामीण समूह में लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर निकल रहे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी वृजमोहन ने बताया कि तेंदुए की तलाश की जा रही है लेकिन लगातार स्थान परिवर्तन करने से पकड़ से दूर है।वन विभाग की टीम जंगल में लगातार गश्त कर रही है।क्षेत्र में जल्द ही पिंजरा भी लगवाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!