फरीद सलमानी बने समाजवादी पार्टी के नगर सचिब!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
गुन्नौर (संभल) गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी फरीद सलमानी को समाजवादी पार्टी का नगर सचिव मनोनीत किया गया है। उनके इस पद पर चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।फरीद सलमानी को अखिलेश यादव पुत्र राम खिलाड़ी यादव ने नियुक्ति पत्र सौपा। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारियों की सहमति से फरीद सलमानी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टीजनों का मानना है कि उनके मनोनयन से संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। नगर सचिव बनने पर फरीद सलमानी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। इस दौरान उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।


