गुन्नौर (संभल)
गुन्नौर के हरि बाबा बांध धाम पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान चला!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिला की तहसील गुन्नौर में गवाॅं के पास पावन गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध हरिबाबा बांध धाम पर आज भा ज पा का सेवा संकल्प अभियान “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमल खटीक , युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री सचिन चौधरी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखर गोयल, मण्डल अध्यक्ष उमेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दानवीर कुशवाहा के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। सेवा • स्वच्छता • श्रमदान • संकल्प
सेवा-संकल्प-अभियान सेवा-मेरा-योगदान स्वच्छता -अभियान ।



