बबराला /सम्भल
Trending
सर्राफ की दुकान से तीन जोड़ी सोने के टाप्स चोरी करने में दो महिलाएँ गिरफ्तार
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने सोने के टॉप्स चोरी कर लिये।उनको पुलिस ने अलीगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इनको पकड़ने में पुलिस ने काफी तेजी दिखाई जिससे जल्द ही उनको सफलता मिल गयी। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो महिलाओं को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से तीन जोड़ी सोने के कानों के टॉप्स चोरी किए थे। आरोप है कि महिलाओं ने सोने के टॉप्स की जगह आर्टिफिशियल टॉप्स रख दिए थे। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना जुनावई में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने दोनों महिलाओं शबीना व रिजवाना को गिरफ्तार कर लिया।यह महिलाएं अलीगढ़ की निवासी हैं।वहाँ से यहाँ आकर घटना को अंजाम दिया।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




