बबराला /सम्भल
Trending
घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा की गयी
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला गोवर्धन पूजा का पावन पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। उदया तिथि के अनुसार यह पावन पर्व आज मनाया जा रहा है। इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। गोबर से गोवर्धन की मनुष्य स्वरूप आकृति बनायी जाती है और सोलह उपचारों के साथ उसकी पूजा की जाती है। तो वहीं कुछ जगहों पर पर्वत के समान आकृति बनाकर भी गोवर्धन की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन घर पर गोवर्धन बनाकर उसके चारों ओर 7 परिक्रमा लगाने से वास्तविक गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के बराबर फल मिलता है।घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गयी।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




