बबराला /सम्भल
Trending
बबराला : विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रावण दहन
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर के विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में रावण दहन का हुआ।
शनिवार को विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया। दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण प्रबंधक कार्तिक गोयल गर्वित गोयल एवं मंजू गोयल द्वारा किया गया।तत्पश्चात प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को दशहरे के महत्व में बताया।विद्यालय के नन्हे-बड़े बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण में रावण दहन किया गया।जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चे शामिल रहे।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला सम्भल



