
बबराला दशहरा पर्व पर बबराला में रावण का दहन किया गया।जिसमें लोगों ने जय श्रीराम का जयघोष किया।
नगर के बीआरएसबीएस डिग्री कॉलेज में रावण का दहन हुआ।श्रीराम, लक्ष्मण,हनुमान जी रथ में बैठकर रामलीला स्थल स्टेशन रोड से डिग्री कॉलेज मैदान पहुँचे।उनका जगह जगह स्वागत हुआ।रावण का दहन श्रीराम द्वारा किया गया।रावण का दहन होते ही आतिशबाजी छूटने लगी।रावण देखते ही देखते धू धू कर जल उठा।इस अवसर पर मैदान लोगों की संख्या से भर गया।इस मौके पर चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय,अरुण कान्त वार्ष्णेय, प्रशान्त,आकाश,डिम्पल वार्ष्णेय,अनिल गुप्ता,सुरेश गुप्ता,अरविंद,वीर प्रकाश आदि नगर व् आसपास के लोग मौजूद रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट



