बबराला /सम्भल
Trending

किशोर ने एआइ से तेंदुए का फोटो बनाकर फैलाई दहशत वन विभाग की जांच में फेक निकली

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला नगर की एक कॉलोनी का नाम लिखकर तेदुएं का फोटो डालकर वायरल कर दी।जिससे नगर क्षेत्र के लोगों में हलचल हो गयी।

गुन्नौर तहसील क्षेत्र में इन दिनों तेंदूर की आवाजाही को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। यारा फर्टिलाइजर के आसपास के गांव मेहुआहसनगंज और नगला काजी में तेंदुआ दिखाई देने के दावे के बाद वन विभाग ने तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। इसी बीच बबराला की लोहिया कालोनी में तेंदुआ दिखाई देने की अफवाह से एक बार फिर दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तहसील के अधिकारियों को फोन पर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और

इंटरनेट मीडिया तस्वीर एआइ से बनाकर प्रसारित की गई तेंदुए की मामले की जांच शुरू कर दी।रेंजर बृजमोहन की जांच में सामने आया कि लोहिया कालोनी में रहने वाले किशोर की मदद से तेंदुए का फोटो तैयार कर शरारत की थी। इस फोटो को कुछ लोगों ने बिना पुष्टि किए एआइ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में किशोर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली।परिजनों ने भी उसे फटकार लगाई। फोटो को इंटरनेट मीडिया से भी हटा दिया गाए है। बिना पुष्टि के फोटो प्रसारित करने की लोगों ने कड़ी निंदा की। हालांकि क्षेत्र में वास्तविक तेंदुए को मौजूदगी को आशंका के चलते ग्रामीणों में अब भी डर बना हुआ है। तेंदुए के पकड़े जाने तक लोगों को खेतों और सुनसान रास्तों पर निकलने में डर रहे हैं।ग्रामीण काफी समय से उसके स्थान परिवर्तन से भी चिंतित हैं।

रेंजर बृज मोहन ने बताया कि किशोर ने गलती मानी है।हम तेदुएं की तलाश में जुटे हैं।

 

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!