दातागंज (बदायूं)
Trending

ढिलवारी में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, योगी और बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने का लिया संकल्प

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज। ढिलवारी इंटर कॉलेज में क्षत्रिय समाज के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दातागंज विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। भारी भीड़ के चलते कॉलेज का मैदान छोटा पड़ गया। इस दौरान वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री और विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) को तीसरी बार विधायक बनाने का संकल्प लिया।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनके लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग और समाज एक परिवार के समान हैं। सभी के सहयोग और समर्थन से क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद बना रहा तो आने वाले चुनाव में फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।

 

विधायक ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि योगी सरकार में धार्मिक और विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने क्षेत्र में अभी और विकास कार्य कराने की इच्छा जताई।

 

महाराणा प्रताप ट्रस्ट के हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, सुशील सिंह और राकेश सिंह ने भी विचार रखे। विधायक के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी गिले-शिकवे भुलाकर तीसरी बार उनके पिता को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

 

सम्मेलन में रामनरेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, रवेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्रपाल सिंह, रंजन सिंह और सौरभ सिंह तोमर सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। संचालन भाजपा कार्यालय प्रभारी अमित कुमार सिंह (रिंकू भैया) ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!