दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज तहसील के कदमनगला और रैपुरा के बाढ़ कटान पीड़ितों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव 

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

कटान पीड़ितों ने जमीन के बदले जमीन और मकान के बदले मकान की मांग उठाई

बदायूँ। दातागंज तहसील के बाढ़ कटान प्रभावित ग्राम कदम नगला और रैपुरा गांव का दौरा कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने बाढ़ कटान पीड़ितों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के लिए सहयोग का वादा किया ।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव दर्जनों कांग्रेस जनों के साथ कटान और बाढ़ प्रभावित रैपुरा और कदम नगला गांव पहुंचे । ग्रामीणों ने बताया की कदम नगला गांव का अस्तित्व समाप्त हो गया है ।सभी मकान आवास कट गए हैं और गंगा में समा गए । रैपुरा और कदम नगला गांव की हजारों बीघा जमीन कटान के चलते गंगा में समा गई है। अब रैपुरा गांव से केवल डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गंगा का कटान चल रहा है यदि कटान रोकने के लिए प्रयास नहीं हुआ तो रैपुरा गांव कटान की चपेट में आ जायेगा । ग्रामीणों ने बताया म।की प्रशासन और सरकार की ओर से कटान रोकने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई यदि सरकार और प्रशासन कटान रोकने के लिए काम करता को कदम नगला को बचाया जा सकता था और किसानों की हजारों बीघा जमीनों को कटने से रोका जा सकता था ।कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने सभी कटान पीड़ितों से साथ देने का वादा किया ।उन्होंने कहा कि किसानों की जो भी जमीन गंगा में कट कर समा गई है उन जमीनों के बदले किसानों को जमीन मिलनी चाहिए और जो मकान कटान के चलते गंगा में समा गए हैं उन मकानों के बदले किसानों को मकान दिए जाएं। नुकसान का सर्वे कराया जाए ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कटान रोकने में विफल रही। कांग्रेस बाढ़ कटान पीड़ितों के साथ मजबूती खड़ी है और उनके अधिकार के लिए संघर्ष तेज करेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मंजेश यादव, साजिद खान , देव सिंह कल्लू यादव , जुगेंद्र सिंह , अकरम खान , अरविंद , राजेंद्र समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!