दातागंज (बदायूं)
Trending

छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर घर आकर दी सिर काटने की धमकी, केस दर्ज

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

मूसाझाग, थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम हथनीभूड में तीन छात्राओं ने गांव के ही युवक पर पीछा करने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित छात्रा कु० संध्या शर्मा पुत्री देवदत्त शर्मा ने तहरीर में बताया कि वह दास कॉलेज बदायूँ की छात्रा है और रोज कॉलेज जाती है। रास्ते में कई दिनों से गांव का ही ओमेन्द्र पुत्र श्रीपाल उसका पीछा करता है, गंदी-गंदी कमेंट करता है और बदायूँ चलने के लिए कहता है।

 

तहरीर के अनुसार 12.09.2026 को सुबह 09:00 बजे प्रार्थिनीगणों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की और उसके बाद कॉलेज चली गईं। आरोप है कि सुबह 09:30 बजे आरोपी उनके घर पर आ गया, गाली-गलौज की और सिर काटने व तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि उसके खिलाफ थाना दातागंज क्षेत्र के बिहारीपुर व पापड़ हमजापुर में 2 मर्डर केस चल रहे हैं, तीसरा और सही।

घटना से छात्राओं के परिजन काफी डरे-सहमे हैं। छात्राओं ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए थाना मूसाझाग में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच SI संजीव कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!