म्याऊं में दो बाईकों में टक्कर, दो घायल, दोनों बाईक चालकों में गाली गलौज
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज तहसील क्षेत्र के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्वां म्याऊं में दो बाईकों में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाईक सवार हल्के फुल्के घायल हो गए। घटना बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे की है। म्याऊं के उसहैत रोड पर थाना उसावां क्षेत्र के गांव गिल्टैया निवासी कृष्णपाल गल्ला आढ़त है। जहां से वह साप्ताहिक बाजार में धान खरीद करने जा रहे जा रहे थे। उसी समय उसावां थाना क्षेत्र के गांव मंशानगला निवासी हिमांशु मिश्रा साप्ताहिक बाजार से धान बेंच कर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों लोगों की बाईक की भिंडत हो गई। जिसमें दोनों लोग हल्के फुल्के घायल हो गए। जहां घटना स्थल दोनों पक्ष अन्य लोग आ गए। और कहा सुनी शुरू हो गई। देखते ही दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। जिसकी वजह से वहां भीड़ लग गई। जहां अन्य कस्बा लोगों ने पहुंच कर, मामला रफा दफा कर दिया। दोनों पक्षों अलग-अलग कर दिया। वहीं गिल्टैया कृष्णपाल अलापुर थाना अध्यक्ष को लिखित पत्र देकर उक्त हिमांशु कार्यवाही करने की मांग की है। जिस पत्र में कृष्णपाल ने हिमांशु मिश्रा आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरा पीछा करके हिमांशु ने बाईक में टक्कर मारी। जिससे मेरी बाईक मै जमीन पर गिर गया। जिसके हिमांशु ने रूपये बैग छिनने की कोशिश की। जो छिनौती अन्य दुकानदारो की वजह से नहीं हो पाई। साथ कृष्णपाल आरोप लगाया कि हिमांशु मेरे ऊपर रिवाल्वर तान दिया था। इस संबंध थाना अध्यक्ष अलापुर शनि चौधरी ने बताया कि इन विषय पर जांच करवाई जाएगी। जांच में जो सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
