संभल
Trending

सम्भल गवाॅं अनूपशहर रोड टूटा हुआ, कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व ठीक कराया जाये! 

संभल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

गवाॅं (सम्भल) गवाॅं से होकर सम्भल से गवाॅं रोड तथा गवाॅं से अनूपशहर रोड टी पाइंट पुलिस चौकी तक खराब पड़ा है। जगह जगह गडडे हैं और टूटा पड़ा है, दीपपुर बांध चामड़ मंदिर से गंगा पुल तक रोड के दोनों तरफ मिट्टी वर्षा से कटकर गडडे गहरे हो गये हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर सिसौना डांडा गंगा घाट पर सम्भल जिला का मीनी कुम्भ मेला लगता है और इसी रोड गंगा घाट पर स्नान करने वालों की काफी भीड़ रहती है। तथा मुरादाबाद, नैनीताल,रामपुर सम्भल से ट्रेक,कैन्टर, बस, फोरवहीलर वाहन,अलीगढ़, मथुरा,आगरा, गुजरात,मुम्बई आदि शहरों को भारी वाहन तथा हल्के वाहन आते जाते रहते हैं,जिला प्रशासन को शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार है। जनहित में जिला प्रशासन इस रोड ( सड़क)को अतिशीघ्र ठीक कराया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!