वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन विद्यालय के छात्र छात्राओं को दी जानकारी
बबराला /सम्भल से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला
(सम्भल) वन्य प्राणी सप्ताह के अंतिम दिन गुन्नौर रेंज के अंतर्गत क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजमोहन के दिशा निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय गंगाबास में गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें छात्रों को वन्यजीवों के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
विद्यालय में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने वन्यजीव, प्रकृति और पर्यावरण संतुलन से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के संदेश को विद्यार्थियों की समझ और व्यवहार से जोड़ना रहा।
क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजमोहन ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत छोटी छोटी आदतों में बदलाव से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझने तथा वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझने और अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिला।इस अवसर पर ग्राम प्रधान, शिक्षक,ग्रामवासी,छात्र-छात्राएं एवं गुन्नौर रेंज स्टाफ मौजूद रहा।