बबराला /सम्भल
Trending

राजघाट गंगा घाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ राजघाट पर पुलिस रहेगी मुस्तेद घाट पर व्यवस्थाओं की तैयारी पूर्ण

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। राजघाट समेत प्रमुख घाटों पर पुलिस बल व गोताखोर तैनात किए जा रहे हैं।
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट व साधु मणि आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। गंगा घाट राजघाट पर बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने राजघाट मेला की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राजघाट से लगभग दो किलोमीटर पहले बड़े वाहनों को रोकने के लिए बबराला राजघाट मार्ग में पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। वहीं छोटे वाहनों और बाइक के लिए गंगा घाट के पास खाली पड़े पार्क में अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर जगह-जगह पुलिस बल, पीएसी और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। गंगा स्नान के दौरान गोताखोर किए गए तैनात, निगरानी के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।जिससे कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए गंगा किनारे बैरिकेडिंग लगाई गयी है। साथ ही गोताखोरों की टीम को भी घाट पर मुस्तैद किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। गंगा घाट राजघाट पर सत्यम मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु इस दिन दीपदान भी करते हैं। जिससे गंगा तटों पर अद्भुत आस्था का दृश्य दिखाई देता है।गंगा आरती के समय दीपदान भी होगा।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!