दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत,दो घायल
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

गांव भगतानगला के पास आमने सामने टकराईं बाइकें
बबराला दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। यह हादसा अलीगढ़-बरेली रेलवे लाइन पार, अनुपशहर मार्ग पर भगता नगला गांव के पास हुआ।
टक्कर में केवलपुर तिपेड़ा गांव के बाबूजी (25 वर्ष) पुत्र मटरु व भगता नगला गांव के राकेश (18 वर्ष) पुत्र आरामी की मौत हो गयी। राकेश बबराला के बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था।
बाबूजी के साथ बाइक पर करन (18 वर्ष) पुत्र अमर सिंह और दिनेश पुत्र श्रीपाल भी थे। दोनों घायल हो गए।
सूचना पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टर ने बाबूजी को मृत घोषित कर दिया गया। राकेश समेत बाकी तीन घायलों को रेफर किया गया। राकेश की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।
थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई और दो घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
बाबूजी शादी में शामिल होने चंडीगढ़ से गांव आए थे। उनके परिवार में बेटी कीर्ति, व खुशी और गर्भवती पत्नी राजवती हैं।जबकि राकेश अपने बाबा के ऑपरेशन के टांके कटवाकर लौट रहा था।हादसे के समय दोनों मृतक बाइक चला रहे थे और घायल पीछे बैठे थे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




