उद्घाटन के पश्चात मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – रुहेलखण्ड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला ककोड़ा 2026 का सोमवार को भाजपा के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी तथा राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, भारत सरकार बी0एल0 वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनियों ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया एवं गंगा घाट पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रकाशक वर्षा सिंह यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदि मौजूद रहे। इस वर्ष मेला ककोड़ा में हैलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा मुख्य आकर्षक रहा।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि ककोड़ा मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक एकता, लोक संस्कृति और पारंपरिक मेलजोल का भी प्रतीक है। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी न हो इसको सुनिश्चित किया जाए।
राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, भारत सरकार बी0एल0 वर्मा ने कहा कि मेला ककोड़ा में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुँचते हैं। पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य स्नान होता है, जिसके लिए दूर-दराज़ से श्रद्धालु, साधु-संत और तीर्थयात्री यहाँ आकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान 24 नवम्बर मंगलवार को होगा।
मेले में पुलिस सुरक्षा बल, गोताखोर दल आदि टीमें लगातार मुस्तैद हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था-मेले में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए वॉच टावर तथा सीसी कैमरो के माध्यम कड़ी निगरानी की जा रही है। मेले को अलग-अलग सैक्टर में बांटा गया है। सभी घाटों पर चंेजिंग रूम बनाए गए हैं। मेले में श्रद्धाुलओं के लिए मेला अस्पताल बनाया गया है। यातायात का सुचारू रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज एवं प्राईवेट बसें भी लगाई गई हैं। सहायता के लिए स्काउट गाइड की टीमें भी लगाई गई हैं। घाटों पर गोताखारों, एसडीआरएफ की टीमों की व्यवस्था है।
सूचना, विभिन्न विभागांें की प्रदर्शनी-मेला परिसर में शासन की योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन भाजपा के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, केन्द्रीय राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। इसके अलावा चिकित्सा, केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार, जलजीवन मिशन, समाज कल्याण, विधिक सेवा प्राधिकरण, सामाजिक वानिकी प्रभाग, यूपी नेडा सहित एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी रही है। सूचना विभाग द्वारा मेला परिसर में दो एलईडी वैन चलाई गईं, जिसके माध्यम सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दी जा रही है।
मनोरंजन कार्यक्रम-मेले में श्रद्धालुआंे के मनोरंजन हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 द्वारा जादू कार्यक्रम, कव्वाली, लखनऊ के कलाकारों द्वारा कठपुतली के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
कछलाघाट की भी परखी व्यवस्थाएं-मेला ककोड़ा के उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने अपने अमले के साथ कछला स्थित गंगा घाट पर पहंुचकर कार्तिक पूर्णिमा के विशेष स्नान को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य स्नान होने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रोड डायवर्जन तो कर दिया गया है, लेकिन यातायात व्यवस्था में सतर्कता बरती जाए। स्नानघाट पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न होने पाए।
इस अवसर पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, पीडी डीआरडीए सतेन्द्र सिंह, एएमए जिला पंचायत विनोद कुमार सिंह, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, शारदेंदु पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
—-
