बदायूं
Trending

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र बने माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष, शिक्षकों में हर्ष

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

बदायूं-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सहज, सरल, अहंकार रहित व्यक्तित्व के धनी और सबको साथ लेकर चलने वाले, स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा  एवं स्वर्गीय पंचानन राय  की पाठशाला में प्रशिक्षित, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक हम सबको विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने वाले डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र  को संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

 

डॉ. मिश्र के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही बदायूं सहित पूरे प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूं के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि “हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र  के अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन पुनः बुलंदियों पर पहुंचेगा और शिक्षक सम्मान एवं स्वाभिमान का सजग प्रहरी बनकर शिक्षक हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगा।”

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला मंत्री आलोक पाठक, सतेंद्र सिंह यादव, रमेश पांडेय, सुलेखा सिंह, राजकुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, नीरज चौहान, महावीर प्रसाद, संजीव तोमर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!