बिसौली
Trending

बिसौली विधानसभा को मिली ₹35.13 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस स्वीकृति पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

शासन द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार, जनपद बदायूँ (नि०ख०) के अंतर्गत आसफपुर-मुड़िया-करनपुर-गन्दरौली मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनेज 0.000 से चैनेज 17.000 तक (कुल लंबाई 17.000 किलोमीटर) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल ₹3513.30 लाख (लगभग ₹35.13 करोड़) की लागत स्वीकृत की गई है, जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹351.33 लाख की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है।

इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। 17 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से आसफपुर, मुड़िया, करनपुर और गन्दरौली सहित आसपास के दर्जनों गाँवों के हजारों नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!