बिसौली
Trending

चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, वाइक सवार ने कूदकर बचाई जान

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भानपुर गांव के पास कच्चे रास्ते पर बुधवार को 11 बजे करीब चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। बाइक सवार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर बाइक में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!