बिसौली
Trending

बिसौली में CCTV ने कैद किया रहस्यमयी नजारा!, वीडियो देखकर लोग हैरान, क्या ऐसा भी संभव है ?

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली नगर में एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सीसीटीवी में एक ऐसा अजीबो-गरीब दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में अचानक चिंगारी अथवा रोशनी जैसी एक आकृति दिखाई देती है और कुछ ही क्षण में वह तेजी से आगे बढ़ती नजर आती है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में किसी व्यक्ति की आत्मा जैसी आकृति दिखाई दे रही है, जो कुछ ही पलों में रहस्यमयी तरीके से आगे जाती नजर आती है। वहीं कुछ लोग इसे रोशनी, कैमरे की तकनीकी गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से जुड़ा हुआ दृश्य मान रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रही इस रहस्यमयी आकृति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद लोग अपने-अपने तरह के कयास लगा रहे हैं। बिसौली नगर में यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी लोग बताएं कि ऐसा भी संभव है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!