चंदौसी (संभल)
Trending

मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में श्रमिकों को मिला 45.53 लाख रुपये से अधिक का हितलाभ, 162 पंजीकृत निर्माण श्रमिक हुए लाभान्वित! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला के चन्दौसी में आज 01 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल के तत्वावधान में रविवार को एस. एम. इंटर कॉलेज, चन्दौसी में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी डॉ. विदुषी सिंह ने की।

कार्यक्रम में श्रम विभाग, सम्भल की ओर से सांकेतिक रूप से पांच श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरित किए गए।

इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त सम्भल राम लखन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत कुल 162 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 45,52,900 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इसमें मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 113 श्रमिकों को 28,91,000 रुपये, कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 22 श्रमिकों को 13,00,000 रुपये तथा संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 27 श्रमिकों को 61,900 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपक कुमार जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जिला विकास अधिकारी राम आशीष सहित जनपद के अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!