सोत नदी में साफ-सफाई एवं प्रवाह को सुचारु बनाने का कार्य जारी
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
सम्भल जिले में बन्द पड़ी सोत नदी को आज 8 अक्टूबर को
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी के निर्देशन में तहसील चन्दौसी क्षेत्रान्तर्गत सोत नदी में साफ – सफाई एवं नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य कराया जा रहा है।
ग्राम नगला से ग्राम बरई होते हुए लगभग 22 से 25 किलोमीटर की दूरी में प्रवाहित होने वाली सोत नदी के अधिकांश भाग में वर्तमान में नदी का प्रवाह सुचारु रूप से बना हुआ है। नदी के शेष भाग में आवश्यक साफ-सफाई एवं नदी के मार्ग को सुगम बनाने का कार्य जारी है, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह निर्बाध रूप से बना रहे। इस कार्य का उद्देश्य सोत नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सुचारु बनाए रखना तथा नदी को उसके मूल स्वरूप में निर्बाध रूप से प्रवाहित करना है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर कार्य की निगरानी एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
