चंदौसी (संभल)
Trending

सम्भल : छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों, बाल अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चन्दौसी! 

 

 

 

 

सम्भल जिला में आज उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में पॉक्सो एक्ट, 2012 एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज बुधवार को बाबूराम इण्टर कॉलिज बबराला जनपद संभल तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुलावई जनपद संभल में छात्र-छात्राओं के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों, बाल अधिकारों तथा ऐसे मामलों में उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के लैंगिक शोषण, उत्पीड़न अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें तथा इसकी सूचना अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित अधिकारी को दें। साथ ही बच्चों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी की भी उपस्थिति रही, जिनके द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में एल०ए०डी०सी० अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी द्वारा बताया गया कि पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आगामी दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी श्री अवधेश कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, श्री अभिषेक सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन बाह्म न्यायालय गुन्नौर, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता किशोर न्याय बोर्ड, कॉलिज के प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकगण, पराविधिक स्वयसेवक तथा कॉलिज के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चन्दौसी द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!