दातागंज (बदायूं)
Trending

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

दातागंज से हुकुम सिंह की rip

संवाददाता हुकुम सिंह

बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के हजरतपुर थाना अंतर्गत गांव चकवा में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी पवन (25) पुत्र बाबूराम की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से पवन काफी परेशान चल रहा था।

शुक्रवार रात किसी समय पवन ने अपने कमरे में रस्सी के सहारे कुंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची हजरतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!