नोएडा से दातागंज पहुंचकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज – बदायूं में नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया और करीब 6 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया इस मौके पर भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह विधायक हरीश शाक्य जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे इस दौरान विधायक पंकज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने मंच से कहा मोहब्बत की दुकान कुछ पार्टियों मुगलों और बाबर के लिए खुलती हैं कस्वा दातागंज में प्रमुख चौराहों पर मूर्ति का अनावरण कर विधायक पंकज सिंह ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है आमजन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कॉकरोज पार्टी को लेकर कहा की लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है इंडिया गठबन्धन पहले भी टूटा है और फिर टूटेगा मै इस पर कोई टिप्पणी नही करुंगा देश की जनता देश में पीएम मोदी के साथ है और प्रदेश में सीएम योगी के साथ है

