दातागंज में चोरों ने पीएनबी बैंक की शाखा में कूमिल लगाकर किया चोरी का प्रयास,, घटना सीसीटीवी में कैद
दातागंज से हुकम सिंह की रिपोर्ट
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने बैंक की दीवार काटकर अंदर घुसने की कोशिश की, हालांकि वे नकदी या कोई अन्य सामान चुराने में सफल नहीं हो सके। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
यह घटना दातागंज क्षेत्र के डहरपुर गांव स्थित पीएनबी शाखा में हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात चोरों ने बैंक की पिछली दीवार काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचा और चैनल का ताला खोला, तो उसने कटी हुई दीवार और अस्त-व्यस्त सामान देखा। इसके बाद तत्काल बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना मिलते ही दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक बैंक परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिस भवन में बैंक संचालित है, उसके पीछे और एक ओर स्कूल है, जबकि दूसरी ओर मकान हैं। बैंक के ऊपर भी रिहायशी मकान मौजूद हैं।


