यूपी के सीएम की पूज्य माताजी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला के असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम गुमसानी स्थित प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन पर मंडल उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रितिक राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन धारण कर भगवान भोलेनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।मंडल उपाध्यक्ष रितिक राजपूत ने कहा कि मां का स्थान संसार में सबसे ऊंचा होता है। पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस कठिन समय में हम सभी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।इस अवसर पर रितिक राजपूत, आकाश राघव, प्रदीप श्रीवास्तव, गौरव कुमार, अंशु राघव, सचिन कुमार, सिन्टू राघव, गुड्डू सिंह, तुषार ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भगवान महादेव से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)


