बारात में दावत के दौरान हुआ विवाद,,एक युवक पर गांव के ही व्यक्ति ने चाकू से किया हमला,, घायल
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूरा बरैला में बारात के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
संवाददाता हुकुम सिंह
बारात में दावत के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर गांव के ही बताए जा रहे व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
गुरुवार को गूराबरैला में पटे सक्सेना की बेटी की बारात आयी थी इस दौरान वहां दावत चल रही थी तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पूड़ी सेंक रहे संजू सक्सेना बीच बचाव करने पहुंचे जहां पर संजू पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने व जांच उपरांत कार्यवाही की जायेगी।