बबराला /सम्भल
Trending

घर से निकला व्यवसायी लापता,, पत्नी ने थाने में दी तहरीर

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला नगर से एक व्यवसायी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला कल्लू नगला निवासी अनुज शर्मा शुक्रवार सुबह 4:17 बजे घर पर बिलारी से बैग खरीदने की बात कहकर निकले थे। घर से निकलने के बाद सुबह 4:41 बजे पत्नी पिंकी शर्मा ने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। नाते-रिश्तेदारों और परिचितों के यहां सहित सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!