बबराला /सम्भल
Trending

अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह व रामसरन में सीधी टक्कर ,, महासचिव पद पर चार प्रत्याशी

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला : बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अब भगवान सिंह यादव और रामसरन सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के दावेदार चंद्रभान सिंह यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेश यादव के नामांकन वापस लेने से अजय कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो गई।

सहायक चुनाव अधिकारी अलमास मियां ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भगवान सिंह यादव एडवोकेट और रामसरन सिंह एडवोकेट के बीच सीधा मुकाबला होगा। महासचिव पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रताप सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, राहुल सक्सेना और सत्यवीर आनंद शामिल हैं। उपाध्यक्ष कनिष्ठ खंड के पद पर भगत सिंह, मुनेश कुमार शर्मा और राजीव शर्मा के बीच मुकाबला होगा। इस प्रकार अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष कनिष्ठ खंड के पदों पर ही मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने के कारण रमाशंकर एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड के दो पदों पर अजयवीर सिंह औरचंद्रकेश को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके अलावा संयुक्त सचिव के लाइब्रेरियन पद पर पान सिंह, संयुक्त सचिव के प्रशासनिक पद पर विनेश शर्मा, संयुक्त सचिव प्रा ऑडिटर पद पर सुमित शर्मा तथा संचालक क समिति कनिष्ठ खंड के पद पर तेज प्रताप सिंह और विजय सिंह सागर एडवोकेट निर्विरोध तह निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!