बदायूं
Trending

पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी की 109वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस जनों ने बदायूं जिला अस्पताल में फल वितरण किये

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 109 वीं जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में इंदिरा गाँधी को याद कर कांग्रेस जनों ने जिला अस्पताल जाकर फल वितरण किए।

पुष्पांजलि सभा में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने इंदिरा जी को याद करते हुए कहा की बात 1980 दशक की है जब इंदिरा गांधी चुनावी सभा करने इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करना था परंतु उनको सभांए करते-करते इतनी देर हो गई की सुबह 4:00 बजे बदायूं आ पाईं, कार्यक्रम आयोजकों ने सभा का कार्यक्रम सुबह 10:00 का रख दिया परंतु मुझे आज भी याद है की कोई भी इस्लामिया कॉलेज में आया हुआ कोई व्यक्ति लौट कर अपने घर नहीं गया रात भर हम लोगों ने लकड़ी जलाकर ताप ताप कर पूरी रात गुजारी और सुबह 11:00 बजे इंदिरा जी को सुनकर ही वहां से हटे, हम युवा कांग्रेस के लोग पूरी रात पूर्व विधायक स्वर्गीय अबरार भाई के नेतृत्व में जगह-जगह टालों से लकड़ियां लाते रहे, उस समय लोगों में इंदिरा गाँधी प्रियदर्शनी कहलाती थी और लोगों को उनको देखने का ही उत्साह बहुत रहता था।

आज उनकी जयंती पर हम सब लोग उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए वचनबद्ध हों, उनके प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा इंदिरा गाँधी ने दलितों के हित के लिए बहुत काम किया जिससे कि आज समाज में दलितों की एक बहुत प्रतिष्ठितपहचान है हमारा समाज सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।

पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा समाजसेवी विनोद यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सब लोग आज उनकी जयंती पर देश की एकता और अखंडता की खातिर जान देने वाली इंदिरा गाँधी को नमन करते हुए उनको उनके सिद्धांतों पर चलने का वचन लेते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

पुष्पांजलि सभा और फल वितरण में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुश्री नूर सभा शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव समीम खान और फौजी अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जाविर जैदी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष यादव, हसन खां श्याम कुमार सिंह, शराफत हुसैन प्रेमपाल, राम प्रकाश आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!