स्टेट रिव्यू टीम ने आरोग्य मंदिरों व अस्पतालों का निरीक्षण किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दांवरी , सैंडोला ,निजामुद्दीन पुर शाह , गुलड़िया , सिसरका , खेड़ादास व भरतपुर आदि गांव में आरोग्य मंदिरों व अस्पतालों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी मूलभूत व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक सुधार हेतु स्वास्थ्य कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए ।
इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने यहां उपस्थिति पंजिका , ओ पी डी टीकाकरण , प्रसव सेवाओं आदि का गहन निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर अस्पतालों में मौजूद मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संतोष जताया ।
इस दौरान डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा , निशाकर शर्मा , आशुतोष शर्मा , सत्यदपाल यादव , विशाल त्रिवेदी , राजू यादव , समद अली आदि सक्रिय रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
