आसफपुर (बदायूं)
Trending

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताड़ासन , वृक्षासन , शवासन, नौकासन , हलासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर –  रविवार को स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां के योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक ने योग प्रेमियों को ताड़ासन , वृक्षासन , शवासन , नौकासन , हलासन , सर्वांगासन , सूर्य नमस्कार , अनुलोम विलोम , कपाल भारती , भामरी प्राणायाम व ध्यान आदि महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया ।

इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , अनिल आर्य , महेश पाल सिंह , जयवीर सिंह ,शिव कुमार , मोहर सिंह ,भावना रानी वार्ष्णेय ,सितारा बी , राजीव कश्यप , विजय प्रताप सिंह यादव ,अजय कटिया , सचिन यादव , विपिन यादव ,देवेंद्र सक्सेना ,राजेंद्र पाल , टेक सिंह , अमित कुमार आदि मौजूद रहे ।

इसी क्रम में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान परिसर में यहां के प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में योगाचार्य वीर पाल सिंह ने यहां उपस्थित डी आर पी राजकुमार सिंह राठौर ,सुधीर सिंह चौहान , बी आर पी निर्मला यादव , भगवती देवी व अनम सहित सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया जिसमें आकाश कुमार ,रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कश्यप , राजेंद्र यादव , विवेक मिश्रा , विजय कुमार शर्मा ,विजय पाल सिंह यादव , प्रतुल राठौर , योगेश कुमार शर्मा ,अवनीश कुमार शर्मा , सचिन यादव , पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे

इसके साथ ही स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर यहां के ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , सुशील कुमार ने सभी को विभिन्न प्रकार के योग सिखाए ।

इस अवसर पर यहां ए डी ओ गोविंद राम मौर्य ,देवेंद्र पाण्डेय ,विकास दीप शर्मा ,विवेक चौधरी ,सत्येंद्र शर्मा , अवधेश कुमार , नन्हू मौर्य , कृष्ण कुमार , यादराम व रामवीर आदि मौजूद रहे

यह योग शिविर यहां के ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!