प्रशिक्षु सोशल ऑडिट सदस्यों ने टीम के साथ भ्रमण कर डेमो करके सीखा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम ( एन एस ए पी ) का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागियों ने मंगलवार को बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र की आदर्श ग्राम पंचायत मदनजुड़ी में पहुंचकर डेमो करके सीखा जिसमें प्रधानमंत्री आवास , वृद्धा पेंशन आदि के लाभार्थियों से संपर्क कर विषय से संबंधित अभ्यास किया ।
इस कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , रूपेंद्र पटेल , वीर पाल सिंह , साहिल यादव , अमिल शर्मा व बदायूं जिले के विकास खंड कादर चौक , उझानी व वजीरगंज क्षेत्र के प्रतिभागी व गांव मदन मदन जुड़ी के ग्रामीण मौजूद रहे
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
