आसफपुर (बदायूं)
Trending
पुलिस ने बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा में पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान के निर्देशन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था परखी ।
इस दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में मौजूद लोगों से आवश्यक पूँछ ताँछ की और बैंक परिसर में अनावश्यक रूप से नहीं आने की सख्त हिदायत दी व आस पास खड़े दुपहिया वाहन चालकों को अपनी अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने पर जोर दिया ।
इस दौरान पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाष सागर द्विवेदी , उप प्रबंधक देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , विकास सिंह , रवि शर्मा , रिकवरी एजेंट प्रदीप सिंह , रजनेश कुमार व हेड कांस्टेबल नदीम मलिक , प्रमोद कुमार व पी आर डी जवान मदनलाल आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
