आसफपुर (बदायूं)
आसफपुर में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर वासियों ने जुलूस निकाला , पुलिस प्रशासन मुस्तैद
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – शनिवार को क्षेत्रीय गांव द्वंदपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती के अवसर पर ग्रामवासियों ने भव्य जुलूस निकाला ।
इस दौरान गांव में मुख्य मार्गों से होकर आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर जुलूस निकाला गया ।
इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , नदीम मलिक ,बीरेंद्र सिंह यादव , जोगेंद्र सिंह , अंशुल कुमार , रामकुमार गिल आदि सहित भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा ।
इस भव्य कार्यक्रम में देवपाल , मुशाहिद , चरन सिंह , अमर सिंह , किशनपाल , रणवीर , नेत्रपाल , अजयपाल व ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने शिरकत की ।
आसफपुर से दानवीर सिंह



